Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

88 साल के धर्मेंद्र के पैर और पीठ में लगी चोट, 2 हफ्तों से चल रहे बीमार, जानें एक्टर की हालत…

बॉलीवुड: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। 88 साल के धर्मेंद्र अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। बीते दिनों धर्मेंद्र ने X ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में एक्टर आधी रात को मक्खन के साथ बासी रोटी खाते नजर आए थे। इस दौरान उनके बिखरे बाल, कमजोर चेहरे के साथ पैप में लगी चोट को देखकर फैंस काफी टेंशन में आ गए थे। हालांकि बात में एक्टर ने इस तस्वीर को डिलीट कर दिया था। वहीं, अब उनके इस चोट के लगने की असली वजह सामने आई है। साथ ही पता चला है कि वो पिछले करीब 2 हफ्तों से कुछ हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं। आइए जानते हैं एक्टर का हाल…

डांस करते वक्त आई थी पैरों में चोट

दरअसल, जनवरी के महीने में धर्मेंद्र के परिवार में शहनाई बजी थी। उनकी नातिन निकिता चौधरी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड संग शादी रचाई थी। ये शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। इस शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं थीं। इस शादी में धर्मेंद्र अपने दोनों बेटों बॉबी देओल और सनी देओल संग जमकर झूमे थे। इसी दौरान उनके पैरों में चोट लगी थी।

दो हफ्तों से हैं बीमार

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों से धर्मेंद्र हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं। वह पिछले दो सप्ताह से बदलते मौसम की वजह से बीमार हैं। ऐसे में उनकी चोट ने उन्हें काफी परेशान किया है। डांस करते वक्त गिरने की वजह से उनके पैर और पीठ में काफी चोट आई है। हालांकि, अब उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।

About Author