Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नीलाम पत्रवाद की समीक्षा बैठक,15780 वाद लंबित, सभी पदाधिकारियों को 10-10 बड़े बकायेदार चिन्हित कर अग्रेत्तर कार्रवाई के दिए निर्देश

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आहूत बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने लंबित नीलाम पत्र वादों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों की सुनवाई को अपने रूटीन कार्यों में शामिल करने की बात कही।

लंबित वाद की नियमित समीक्षा कर ऋण वसूली की प्रक्रिया में लायें तेजी

28 नीलाम पत्र पदाधिकारियों के पास कुल 15780 वाद लंबित हैं जिनमें बकाया 565 करोड़ रू. से ज्यादा की है। जिला दण्डाधिकारी सप उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि 10-10 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर संबंधित मामलों की नियमित सुनवाई करें तथा प्राथमिकता के आधार पर प्रतिमाह अधिक से अधिक मामलों में ऋण वसूली की कार्रवाई करें । सभी जिलास्तरीय नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्गत वारंट, प्राप्त आपत्तियों, नोटिस तामिला हेतु लंबित मामलों आदि के संबंध में भी अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

इस संदर्भ में सभी संबंधित पदाधिकारियों को रजिस्टर का मिलान करने तथा थाना के स्तर से कार्रवाई को लेकर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों से समन्वय बनाने का निर्देश दिए। साथ ही बैंकिंग संस्थानों एवं पक्षकारों के बीच वादों से संबंधित अधतन प्रतिवेदन को नीलाम पत्र पदाधिकारियों से साझा करने एवं समन्वय बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर उपायुक्त श्री रोहित सिन्हा, एलआरडीसी श्री गौतम कुमार, एसडीओ घाटशिला श्री सच्चिदांनद महतो, एसडीओ धालभूम श्रीमती पारूल सिंह, सीओ जमशेदपुर सदर श्री मनोज कुमार, सीओ मानगो, पोटका, गुड़ाबांदा एवं घाटशिला समेत अन्य सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Author