Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चामारू, टेंटोपोसी,एवं नारायणपुर पंचायत भवन में पीएम किसान के योग्य लाभुकों का ई- केवाईसी कराने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया

सरायकेला ।सरायकेला अंचल अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के चामारू, टेंटोपोसी,एवं नारायणपुर पंचायत भवन में पीएम किसान के योग्य लाभुकों का ई- केवाईसी कराने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वैसे किसानों जिनका ई- केवाईसी नहीं हो पाया है उनका ई- केवाईसी कराया गया।

Advertisement-

इसके साथ-साथ जिन किसानों का भूमि से संबंधित विवरण पीएम किसान पोर्टल में अपलोडेड नहीं है , वैसे किसानों से भी भूमि से संबंधित दस्तावेज़ प्राप्त कर भूमि संबंधी विवरण अपलोड करने का कार्य किया गया ।इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों में पर्यवेक्षक के रूप में अंचल निरीक्षक, सराय केला,प्रखंड कृषि पदाधिकारी गम्हरिया , बीटीएम गम्हारिया, एटीएम सरायकेला सहित संबंधित पंचायत के मुखिया पंचायत के अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्रामों के ग्राम प्रधान, किसान मित्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

About Author