Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चाईबासा के कुडुख सामुदायिक भवन पुलहातु में आदिवासी उरांव समाज संघ की एक विशेष बैठक का हुआ आयोजन

आदिवासी उरांव समाज संघ की एक विशेष बैठक कुडुख सामुदायिक भवन पुलहातु, चाईबासा में श्री संचु तिर्की की अध्यक्षता में संपन्न हुई l बैठक में दिनांक 31.12.2023 को उरांव समुदाय के द्वारा मनाए जाने वाले हड़बोड़ी के संबंध में चर्चा की गई l इस दौरान सभी मुखियागणों से मसना की वार्षिक सहयोग राशि के संबंध में जानकारी ली गई l

मसना समिति के सचिव श्री राजु तिग्गा ने जानकारी देते हुए कहा की मसना की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण हो चुका है , चाहर दीवारी का रंग-रोंगन का कार्य हो चुका है l संघ के अध्यक्ष श्री संचु तिर्की ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष भी हड़बोडी पूरी श्रद्धा एवं पूर्वजों के द्वारा बनाए गए नेग नियम के साथ मनाया जाएगा l संघ के सचिव अनिल लकड़ा ने कहा कि हड़बोड़ी में हम सभी अपने पूर्वजों को याद करते हैं उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हैं साथ ही अपने परिवार के सुख समृद्धि के लिए आशीष मांगते हैं l

साथ ही श्री लकड़ा ने सभी मुखियागणों से आग्रह किया कि दिनांक 31.12.2023 दिन रविवार को 2:00 बजे अपराह्न अधिक से अधिक संख्या में उरांव मसना स्थल में पहुंचे एवं हड़बोड़ी अनुष्ठान कर अपने पूर्वजों से पुण्य के भागी बने l बैठक में मुख्य रूप से बाबुलाल बरहा, लालू कुजूर, लक्ष्मण बरहा, दुर्गा खलखो, भगवान दास तिर्की, संचु तिर्की, धर्मा तिग्गा, गणेश कच्छप, श्रीमती विजय लक्ष्मी लकड़ा, लक्ष्मी कच्छप, निर्मला लकड़ा, सावित्री कच्छप, तीजो तिर्की, पंकज खलखो, शंभू कच्छप, खुदिया कुजूर, महावीर बरहा, राजकमल लकड़ा, मोहन बरहा, भीम बरहा, विरेंद्र उरांव आदि उपस्थित थे l

About Author