Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राजाराम गुप्ता को मंत्री प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत

चाईबासा : अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण(अल्पसंख्यक कल्याण छोड़कर) एवं परिवहन विभाग झारखंड सरकार के मंत्री श्री दीपक बिरूवा द्वारा अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजा राम गुप्ता को स्वास्थ्य चिकित्सा व परिवार कल्याण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं ऊर्जा विभाग का प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर शुक्रवार को बार एसोसिएशन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में राजाराम गुप्ता का अधिवक्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ताज खान ने राजाराम गुप्ता को पुष्प गुच्छ प्रदान कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू ने कहा कि अधिवक्ता राजाराम गुप्ता विगत कई वर्ष से लगातार मानव सेवा से जुड़े कार्यों को कर रहे हैं, उन्हें मंत्री श्री बिरूवा द्वारा प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने से सामाजिक कार्यों में और बढ़ोतरी होगी।

फादर कुल्लू ने राजाराम गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र महतो ,नीरज कुमार, किशोर महतो, सत्यव्रत ज्योतिषी, दीपक विश्वकर्मा, प्रमोद प्रसाद, भगवान प्रधान, विनय कालुंडिया ,विमल पांडे, प्रताप कुमार सिन्हा, प्रहलाद महतो, अमिताभ सरकार, सरफराज खान, संजीव ठाकुर, जयवर्त घोष चौधरी,प्रदीप शर्मा, अनामिका गोप, जयंती कुमारी, संजीव लमाय, कमल किशोर हेंब्रम, विशाल शर्मा, आलोक कुमार नंदा के अलावा काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे।

About Author