Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

हेमंत कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्रियों को विभाग आवंटित, किसे मिला कौन सा विभाग…

रांची : हेमंत कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद सभी 11 मंत्रियों को विभाग भी आवंटित कर दिया है. नये मंत्री बैद्यनाथ राम को शिक्षा विभाग मिला है, वहीं दीपिका पांडेय सिंह को कृषि विभाग दिया गया है, जबकि इरफान अंसारी को ग्रामीण विकास विभाग मिला है, जबकि बाकी मंत्रियों के विभाग लगभग पहले वाले ही हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, गृह विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग और ऐसे सभी विभाग हैं जो दूसरे मंत्रियों को आवंटित नहीं है.

किसे मिला कौन सा विभाग

मंत्री विभाग

चंपई सोरेन – जल संसाधन विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग

बैद्यनाथ राम- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग एवं मद्य निषेद विभाग

मिथिलेश ठाकुर – पेयजल एवं स्वछता विभाग बेवी देवी- महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग

हफीजुल हसन – अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निबंधन विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग

दीपक बिरुआ – अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और परिवहण विभाग

बन्ना गुप्ता – स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग और खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग

रामेश्वर उरांव – वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग, संसदीय कार्य विभाग

दीपिका पांडे सिंह – कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग

इरफान अंसारी – ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग

सत्यानंद भोक्ता – श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कोशल विकास विभाग और उद्योग विभाग

About Author