Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

AISMJWA ने किया सरायकेला के नए एसपी का स्वागत

सरायकेला:जिले में नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण AISMJWA (ऑल इंडिया स्मॉल मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष रविकांत गोप के नेतृत्व में नए पुलिस अधीक्षक का स्वागत बुक्के देकर और शॉल ओढ़ाकर किया गया.इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पत्रकार संगठन AISMJWA के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में शांतिपूर्ण विधि व्यवस्था बनाये रखेंगे.


मौके पर AISMJWA के कोल्हान प्रभारी अजय महतो,कोल्हान के प्रेस प्रवक्ता संजय मिश्रा,सरायकेला शहरी जिला महासचिव अभिषेक मिश्रा,ग्रामीण जिला सचिव सुमन मोदक एवं दिलीप चंद्र महतो उपस्थित थे.


इस दौरान ऐसोसिएशन ने सरायकेला-खरसंवा उपायुक्त से भी मुलाकात की.औपचारिक मुलाकात के बाद सरायकेला-खरसावां शहरी जिला महासचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि कुछ पत्रकार अधिकारियों को गुमराह कर अपनी दुकानदारी चलाने में माहिर हैं इस बार ऐसे लोगों को बेकानकाब करेंगे.

About Author