Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आजसू सुप्रीमो पहुंचे आदित्यपुर,कोल्हान प्रमंडल स्तरीय चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन

आजसू सुप्रीमो ने कहा सभी 14 सीटों पर एनडीए की होगी जीत, “इंडिया” के उलगुलान न्याय रैली को बताया ढकोसला, सन्नी सिंह के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने थामा आजसू का दामन

आदित्यपुर : रविवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो आदित्यपुर पहुंचे. जहां सुमन टॉवर में पार्टी के कोल्हान प्रमंडल स्तरीय लोकसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर प्रसिद्ध उद्यमी सुधीर सिंह ने अपने पुत्र डॉ सुमन सौरभ के साथ आजसू पार्टी का दामन थामा. इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्नी सिंह के नेतृत्व में दर्जनों युवा नेताओं ने आजसू का दामन थामा. सभी का सुदेश महतो ने पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया.

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आजसू सुप्रीमो ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की जीत तय है. उन्होंने इंडिया के रांची में संपन्न उलगुलान न्याय रैली को ढकोसला बताया. उन्होंने कहा कि वे किस बात की न्याय मांग रहे हैं यह स्पष्ट करें. क्या उन्हें झारखंडी जनता को लूटने दिया जाए ? क्या सरकारी एजेंसियां केवल उन्हें ही परेशान कर रही है ! जब मोदी जी मुख्यमंत्री थे तब केंद्र की सरकार के इशारे पर जांच एजेंसियों ने उन्हें परेशान नहीं किया था.गृह मंत्री अमित शाह को तड़ीपार कर दिया गया था.

श्री महतो ने बताया कि आजसू का जनाधार बढ़ रहा है.आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से हम राज्य में मजबूती से सरकार बनाएंगे. वर्तमान सरकार ने राज्य की जनता को धोखा दिया है. इस सरकार को उखाड़ फेंकना है. इस मौके पर पूर्व मंत्री सह आजसू के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, हरेलाल महतो, डॉक्टर रवि शंकर मौर्य, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष सचिन महतो, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, सरायकेला- खरसावां युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह नंदू पटेल, सिंभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, सचिव भारत वासनी आदि मौजूद थे.

About Author