Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अमेरिका बना दुनिया का सबसे ताकतवर देश

दुनिया के शक्तिशाली देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है.संयुक्त राज्य अमेरिका Technology, Finance, और Entertainment जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नंबर एक बना हुआ है. अमेरिकी बाइडन सरकार बुनियादी ढांचे के विकास और जलवायु परिवर्तन परियोजना पर खूब काम कर रहे हैं. अमेरिका ने टेक्नोलॉजी फील्ड में बहुत बेहतर काम किया है.

जानें किस आधार पर लिस्ट की गई जारी.मापदंड के आधार पर तय किया जाता है कौन देश सबसे ताकतवर है. इसी को ध्यान में रखते हुए यूएस न्यूज़ की पावर सब-रैंकिंग लिस्ट बनाई है.
1 नेता
2 आर्थिक प्रभाव
3 राजनीतिक प्रभाव
4 मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन

चीन 2024 में दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों में दूसरे स्थान पर है. चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना का दायरा बढ़ रहा है, इससे अधिक से अधिक देश इस परियोजना में शामिल हो रहे हैं. इस पहल का उद्देश्य भूमि और समुद्री नेटवर्क के माध्यम से एशिया को अफ्रीका और यूरोप से जोड़कर आर्थिक विकास और व्यापार को बढ़ावा देना है. चीन विशेष रूप से Artificial Intelligence और 5जी में तेजी से काम कर रहा है. जिससे वह खुद को वैश्विक तकनीकी नेता के रूप में स्थापित कर रहा है.

भारत का नंबर जानें

भारत दुनिया के सबसे ताकतवर देशों के लिस्ट में टॉप 10 में नहीं है. उसे 12वां नंबर मिला है. इस लिस्ट में भारत का सबसे खास दोस्त इजरायल 11वें नंबर पर है. रिपोर्ट का कहना है कि किसी देश की जनसंख्या का साइज उसकी पॉवर रैंकिंग पर प्रभाव डाल सकता है। और यही कारण है भारत अभी 12 वे पायदान पर मौजूद है.

पाकिस्तान का नंबर
इस लिस्ट में पाकिस्तान को नहीं शामिल नहीं किया गया है. पाकिस्तान उस मापदंड पर ही नहीं खरा उतर पाया कि उसकी रैंकिग की जाए.

कितने देशों को लिस्ट में किया गया शामिल
इस लिस्ट में 87 शक्तिशाली देशों की लिस्ट बनाई गई थी. किसी भी देश नाम शामिल करने के लिए कुछ बातों को देखा जाता है. जैसे- वो देश कारोबार के मामले में कितना आगे चल रहा है. अर्थव्यवस्था कैसी है और वहां के लोग कितना बेहतर जीवन बिता रहे हैं. वहां कि सेना कितनी शक्तिशाली है. उस देश के अन्य देशों के साथ रिश्ता कितना मजबूत है.

About Author