Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एंटी ड्रम्स स्क्वाड टीम द्वारा नशा उन्मूलन सप्ताह के पाँचवे दिन निकाली गई जागरुकता रैली

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की एंटी ड्रग्स स्क्वाड टीम के द्वारा नशा उन्मूलन सप्ताह के पाँचवे दिन छात्राओं ने अपने आस पड़ोस में नशा उन्मूलन संबंधी जागरूकता फैलाई। सप्ताह के छठे दिन विश्वविद्यालय के प्रांगण से एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न संकायों की छात्राओं के साथ -साथ एनएसएस , बीएड एवं एम एड की छात्राओं ने भाग लिया।इस रैली का मुख्य उद्देश्य समुदायों में नशा के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराना था। इसके पश्चात क्विज एवं सामूहिक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl क्विज में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया l

सामूहिक परिचर्चा के द्वारा विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं के बीच नशा उन्मूलन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई जैसे नशा मुक्त भारत के लिए हमारी जिम्मेदारी, नशा रोकथाम के उपाय इत्यादि।कार्यक्रम को सफल बनाने में नॉडल ऑफिसर डीएस डब्ल्यू डॉ किश्वर आरा, एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति , बी० एड कॉडिनेटर डॉ कामिनी कुमारी, आईक्यूएसी डायरेक्टर डॉ रत्ना मित्रा , श्रीमती अमृता कुमारी , डॉ नूपुर ए मिंज एवं अन्य शिक्षकों में डॉ छगन लाल अग्रवाल, डॉ डी पुष्प लता, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ अपर्णा कार, डॉ कुमारी अनुराधा ,डॉ कविता सिंह, डॉ० वी श्यामला, लक्ष्मी कुमारी, श्री उमेश, श्री जीवन एवं श्री अखिलेश का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About Author

You may have missed