Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अन्नपूर्णा देवी ने सम्भाला महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का कार्यभार

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंत्रालय का कार्यभार सम्भाल लिया। मंगलवार को शास्त्री भवन में सावित्री ठाकुर ने भी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार सम्भाल लिया।

इस अवसर पर अन्नपूर्णा देवी ने ट्वीट करके कहा, ‘सेवा यात्रा का एक निर्णायक मोड़, एक नयी शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में कार्यभार सम्भालते हुए उत्साह और गौरव की अनुभूति कर रही हूं।’


उन्होंने कहा,’वगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने महिला सशक्तीकरण और बचपन के संरक्षण – संवर्द्धन के स्मरणीय दौर का साक्षात्कार किया है। मेरा प्रयास होगा कि प्रधानमंत्री की आकांक्षा के अनुरूप देश में वुमेन डेवलेपमेंट के स्थान पर वुमेन लेड डेवलेपमेंट की उपलब्धि प्राप्त करे।’

About Author