Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मुरुप मध्य विद्यालय में चलाया गया तंबाकू निषेध अभियान

सराइकेला: प्रखंड के अन्तर्गत पंचायत मुख्यालय गाँव मुरुप स्थित अर्जुन पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान के नेतृत्व में स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय मुरुप में विद्यार्थियों के बीच “तंबाकू निषेध अभियान” चलाया गया। इस अभियान में विद्यालय के कक्षा सातवां और आठवां के विद्यार्थियों से तंबाकू सेवन से होने वाली बिमारियाँ से संबंधित पोस्टर व स्लोगन बनवाए गए और कई नारे लगाए गए। जो करते है तंबाकू का नशा उनके जीवन की होती दुर्दशा,तंबाकू से नाता तोड़ो स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो, खुद को होश में लाओ तंबाकू को कभी हाथ न लगाओ, हम सबका यही सपना नशा मुक्त हो देश अपना आदि नारे लगाए गए।इस अभियान में विद्यार्थियों ने स्वंय को तंबाकू से दूर रखने की संकल्प लिए। इस अवसर पर अध्यक्ष हेमसगर प्रधान ने बताया कि तंबाकू का उपयोग एक वैश्विक चुनौती है जो हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करता है जिसमें फेफड़े के कैंसर,हृदय रोग से लेकर सांस की बीमारी जैसी खतरनाक रोग शामिल है।

आगे उन्होंने बताया कि स्वास्थ पर इसके बुरा प्रभाव के अलावा , तंबाकू का उपयोग समाज और अर्थव्यवस्था पर भी एक महत्वपूर्ण बोझ डालता है जिसे हम सब जूझ रहे है। मौके पर राजकीय मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीकांत किस्कु, सहायक शिक्षक धर्मेंद्र प्रधान, सेमल प्रमाणिक, शांति बेरा, मीरावती महतो आदि उपस्थित थे।

About Author