Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध कार्रवाई तेज

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के विरूद्ध छापेमार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर खान निरीक्षक द्वारा पटमदा अंचल के बंद खदानों में अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की गई।

जांच में वर्तमान में किसी प्रकार के अवैध खनन की पुष्टि नहीं हुई। स्थल पर कोई भी वाहन या व्यक्ति नहीं पाया गया। तत्पशत बंद खदानों की ओर जाने वाले मार्ग पर जेसीबी के माध्यम से ट्रेंच काटा गया, जिससे अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लग सके। एक अन्य कार्रवाई में चाकुलिया के अंचलाधिकारी द्वारा श्यामसुन्दरपुर थाना अंतर्गत दुधियाशोल एवं ठाकुरबाड़ में करीब 33000 सीएफटी बालू का अवैध भंडारण पकड़ा गया जिसे जब्ती की कार्रवाई की गई है।

About Author