Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

भाजपा के वाशिंग मशीन में भी नहीं धुलेगा बन्ना का भ्रष्टाचार : सरयु राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ने लगा है. निर्दलीय विधायक सरयू राय और स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता के बीच यह तकरार चरम पर है. इसका कारण यह है कि पिछली बार सरयू राय ने बन्ना गुप्ता पर कोरोना काल के प्रोत्साहन राशि का गबन और घोटाला की साजिश करने का आरोप लगाते हुए सरकार से जांच करने की मांग की थी. इसके बदले स्वरूप बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से इस चुनाव के समय वारंट निकाल दिया ताकि. गिरफ्तारी सुनिश्चित हो जाए. इसे लेकर सरयू राय ने कहा कि बन्ना गुप्ता ने नए सिरे से मुझे छेड़ दिया है. अब मुझे जो छेड़ता है मैं उसे छोड़ता नहीं।

अब मैं 31 मई को ईडी को आरोप पत्र लिखकर जांच की मांग करुंगा. ऐसी हालत में बना गुप्ता निश्चित ही भ्रष्टाचार धोने वाली भाजपा की वाशिंग मशीन में जरूर जाएंगे, लेकिन ऐसी कोई भी डिटर्जेंट नहीं है जो बन्ना जैसे दागी भ्रष्टाचारी को धो सके. क्योंकि धोते-धोते वाशिंग मशीन ही खराब हो जाएगी. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भी सचेत किया कि ऐसे लोगों से बचें. साथ ही कहा कि उन्हें विश्वास है कि ईडी को जितना पैसा आलमगीर आलम के पास से मिले हैं उससे कहीं ज्यादा मंत्री बना गुप्ता के पास से भ्रष्टाचार का पैसा निकलेगा।

About Author