Categories

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

विधायक सरयू राय का बड़ा ऐलान…

रांची : जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय आज रात से अचानक सोशल मीडिया पर छाये हुये हैं। खबर है कि सरयू राय नये CM चंपई सोरेन सरकार को समर्थन नहीं करेंगे। वे विश्वास मत पर वोटिंग के समय तटस्थ रहेंगे। सरयू राय के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि उनका कहना है कि सत्तापक्ष अथवा विपक्ष किसी ने उनसे अपने पक्ष में मतदान के लिए संपर्क भी नहीं किया है।

ऐसी स्थिति में गुण-दोष के आधार पर आगे वे सरकार के बारे में राय बनायेंगे। अभी नये CM चंपई सोरेन बने हैं। उनके कामकाज को देखना होगा। उनकी रचनात्मक भूमिका सदन में होगी। उन्होंने आशा जताई कि चंपई सोरेन पुरानी राह को बदलेंगे। बड़ी और समानांतर लकीर खीचेंगे।

About Author