Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

Big Breaking:सड़क निर्माण में लगे रोड रोलर से कार की जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

सरायकेला: जिला के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 रामगढ़ में सड़क निर्माण में लगे रोड रोलर को कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई है ,जबकि कार में सवार अन्य 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार NH-33 रामगढ़ NHAI द्वारा सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है, अंधेरे में रोड रोलर सड़क निर्माण कार्य में लगा था, तभी जमशेदपुर से रांची की ओर तेज रफ्तार से जा रहे कार की रोड रोलर से जबरदस्त टक्कर हो गई, अत्यधिक तेज गति से टक्कर होने के चलते कार के परकच्चे उड़ गए, जबकि कार में सवार एक ने दम तोड़ दिया, अन्य 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए ,सभी घायलों को चांडिल पुलिस ने एंबुलेंस से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

इधर घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बताया कि NHAI रात के अंधेरे में काम करवा रहा था, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई है ,इससे पूर्वी सड़क निर्माण को लेकर आधा दर्जन मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना की चपेट में आ चुके हैं।

About Author