Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कोल्हान डीआईजी व सरायकेला एसपी बदले गए

जमशेदपुर : कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा समेत सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार का भी तबादला किया गया है.झारखंड सरकार गृह आपदा एवं प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य भर में आईपीएस पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है।

बता दे कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा का स्थानांतरण करते हुए उपमहानिरीक्षक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्नि संबंध सेवाएं में किया गया है, वही सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार का तबादला करते हुए रामगढ़ जिला का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, इसी तरह कोल्हान डीआईजी आईपीएस मनोज रतन चौथे को बनाया गया है, जबकि सरायकेला खरसावां जिला का नया पुलिस अधीक्षक आईपीएस मनीष टोप्पो को बनाया गया है पूर्व में यह रांची ग्रामीण एसपी थे. वही सरायकेला के पूर्व पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश को जैप 6 का कमांडेंट बनाया गया है.

About Author