Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

भाजपा न जमीन लूटी है, और न ही संविधान बदलने का कोई इरादा रखती है: गीता कोड़ा


चाईबासा: एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने आज बुधवार को प्रचंड गर्मी के बीच गुवा पहुंची। जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल करीब एक दर्जन गांवों का तूफानी दौरा किया। श्रीमती कोड़ा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। साथ ही लोगों से एक नंबर पर बटन दबाकर कमल फूल छाप में वोट करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांवों में जगह-जगह ग्रामीणों के साथ कहीं पेड़ नीचे तो कहीं तपती धूप में सभाएं भी की।


इस दौरान उन्होंने न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं, इसके साथ ही उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ झामुमो पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि आम जनता को दिग्भ्रमित करने के लिये झामुमो वाले मोदी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। वे जनता को भ्रमित कर रहे हैं कि भाजपा वाले जमीन लूटते हैं, वे संविधान बदल देंगे। गीता कोड़ा ने कहा कि ये विपक्ष का बहुत बड़ा प्रोपगंडा है।


इसे समझने की जरूरत है, भाजपा ने आजतक कभी किसी की जमीन लूटी है और न ही भाजपा का संविधान बदलने का इरादा है। दरअसल झामुमो व अन्य विपक्षी दल ऐसा प्रोपगंडा इसलिये फैलाती है ताकि जनता भ्रमित ही रहे और विपक्षी दलों का वोट बैंक बना रहे। लेकिन जनता समझदार है। वह सब जानती है। इसलिये वह इस बार भी मोदी को ही प्रधानमंत्री बनायेगी। क्योंकि उन्होंने पिछले दस वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किये। उन्होंने अपने दौरे में नुईया गांव,कैलाश नगर, कल्याण नगर,योग नगर, रेलवे कालोनी, बिरसा नगर,गुवासाई, कच्छी धौड़ा, विवेक नगर, रेलवे मार्केट,राम नगर,गुवा बाजार,हिरजीहाटिंग,पोरस हाटिंग, लालजी हाटिंग सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया।

About Author