Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बहरागोड़ा से लाभार्थी संपर्क अभियान का किया आगाज

बहरागोड़ा: लाभार्थियों से संवाद कर समझाए मोदी की गारंटी के मायने, यात्रा के क्रम में दिव्यांग को भेंट किया ट्राई साइकिल।

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जा कर संपर्क साधने की कवायद शुरू कर दी है। जिले में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या लाखों में है। जिन्हे फोकस करके भाजपा ने लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है।

सोमवार को भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थी संपर्क अभियान यात्रा के पहले चरण की शुरुआत बहरागोड़ा के प्रसिद्ध चित्रेश्वर मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद लेने के साथ किया। इसके बाद, कुमारडूबी, ब्राह्मणकुंडी, जयपुरा, खंडामोदा एवं अन्य क्षेत्रों में सैकड़ो ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक कर लाभार्थियों से संवाद किया। संपर्क यात्रा के क्रम में कुणाल षाड़ंगी ने चलने फिरने में असमर्थ तूफान सिंह, निवासी: ग्राम- जामबनी, टोला-सालपातडा को ट्राई साइकिल प्रदान किया।


कुणाल षाड़ंगी ने घर-घर जाकर लाभार्थियों से मोदी सरकार की योजनाओं की चर्चा की एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार ऐतिहासिक जीत के लिए उनका आशीर्वाद मांगा। कहा कि मोदी की गारंटी के मायने को देश का प्रत्येक किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग बखूबी समझने लगा है। इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जो योजनाओं चलाई हैं वह सीधे तौर पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंची है। लाभार्थी हमेशा प्रधानमंत्री मोदी के साथ डट कर खड़ा रहा है। केंद्र सरकार ने जनहित की योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारकर जनता से किए गए एक-एक वादों को पूरा कर विश्वास को मजबूत किया है।

पीएम आवास से पक्का घर में रहने का सपना साकार किया, रसोई के धुएं को उज्ज्वला की लौ से दूर किया, खुले में शौच पर पाबंदी के लिए इज्जत घर देकर महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा की, किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए लाभ पहुंचाया, कारीगर व श्रमिकों के लिए विश्वकर्मा योजना तो गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की पहुँच जरूरतमंदों तक सफलतापूर्वक हुई है। घर-घर में पानी पहुंचाने के लिए नल से जल योजना की शुरुआत की गई है।

यात्रा में उन तमाम केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा किए। जिसे मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल में धरातल पर उतारने की पहल हुई है। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। लाभार्थी संपर्क अभियान यात्रा के दौरान तपन ओझा, सुदीप पटनायक, हिमांशु मिश्रा, निर्मल दुबे, हीरा सिंह, दीपक महापात्र, बबलू साव, शंकर हालदार , बिभास दास, शिबू प्रधान, शयामल माईति, निमाई पाईडा, रोहित कुइला, सत्य किकंर पाल, आशिष नंदी, हीकिम महतो, सत्यव्रत पांडा, सदाशिव दास, अर्धेन्दु साहू, अभिजीत दास, अभीजीत बाग, जगदीश राय, सोमू लेका समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author