Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राजनगर में भाजपा की चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री पर पानी नहीं देने का आरोप , बोले बाबूलाल चंपई नही रोक सकेंगे विजय रथ

सरायकेला : जिले के राजनगर में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस क्षेत्र के लिए उन्हें विकास में बाधक करार दिया। सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में मतदान को लेकर जनसभा में हेलीकॉप्टर से पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्थानीय विधायक सह सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर जोरदार हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री के निर्देश पर तपिश और भीषण गर्मी में पानी तक उपलब्ध नहीं कराया. स्थानीय होने के बावजूद मुख्यमंत्री का गृह जिला आज भी विकास से कोसों दूर है, बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में कई बेहतरीन योजनाओ की सौगात पूरे देश को दी है, पूरे सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में 78 हजार बेघर लोगों को रहने के लिए पीएम आवास दिया गया ,20 हजार 508 लोगों को उज्जवला गैस योजना का लाभ मिला, 5 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड देकर स्वास्थ्य सुरक्षा दी गई है, नल जल योजना से घरों तक पीने का स्वच्छ पानी दिया जा रहा है ,लेकिन केंद्र सरकार के इन योजनाओं पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ग्रहण लगाने तुली है.

सिंहभूम से कमल जरूर खिलेगा:गीता

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल की गारंटी के चलते पूरा विश्वास है कि सिंहभूम से एक कमल जरूर खिल कर दिल्ली जाएगा, गीता कोड़ा ने कहा की झामुमों ने सरकार आदिवासियों को ठगने का काम किया है, शिक्षा ,स्वास्थ्य से वंचित रखा है ,अब वक्त आ गया है कि 13 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान कर मुंहतोड़ जवाब देना है. जनसभा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा पार्टी का दामन थामा, जिनमें से अधिकांश झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हुए, कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ,पूर्व विधायक अरविंद सिंह, जेबी तुबिद, लोकसभा प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ,गणेश महाली, लोकसभा संयोजक विनोद श्रीवास्तव सह संयोजक अमित सिंह, मनोज चौधरी, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू उपस्थित रहे।

About Author