Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चौका हाईस्कूल की प्लस टू के भवन निर्माण में उपयोग हो रहा है काला ईंट, टिकाऊ पर उठा सवाल, अभिभावकों ने किया विरोध…….

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 ( wa )

 Chandil : प्रखंड क्षेत्र के चौका में स्थापित राजकीयकृत प्सल टू विद्यालय का ग्यारह कमरा वाले नया विद्यालय भवन निर्माणाधीन में भारी अनियमितता बरती जा रही है। जहाँ करोड़ो रूपये की लागत से बन रहा उक्त विद्यालय  भवन निर्माण में फ्लाईऐश ब्रिक्स (काला ईंटा) का इस्तेमाल किया जा रहा है।

भवन निर्माण में उपयोग की जाने वाली सिमेंट भी घटिया स्तर का है। इसको लेकर चौका के ग्राम प्रधान सचीकांत महतो की अध्यक्षता में बुधवार को विद्यालय परिसर में पंचायत प्रतिनिधि व अभिभावकों की बैठक हुई।

बैठक में जिप सदस्य सबिता मार्डी चौका पंचायत के मुखिया कुनाराम मांझी,खूंटी पंचायत के मुखिया व चावलीबासा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ज्ञान रंजन हेम्ब्रम समेत विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चो के अभिभावक मौजूद थे। बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि विद्यालय भवन निर्माण कार्य में जो अब तक काला ईंटा का इस्तेमाल किया गया है पहले उसका जाँच हो तथा काला ईंटा की बजाय चिमनी का लाल ईंटा का इस्तेमाल हो । 

विद्यालय भवन निर्माण स्थल में निर्माण संवंधित विवरण सहित प्राक्कलन राशि का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिसे यथा शिघ्र लगाया जाना चाहिए । संवेदक द्वारा विद्यालय भवन निर्माण में मनमानी व घोर अनियमितता बरती जा रही है। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि संवेदक द्वारा हड़बड़ी में विद्यालय भवन का निर्माण कार्य  करा रहे हैं।

विधान सभा चुनाव में जब सभी लोग चुनाव प्रचार एवं चुनाव कार्य में व्यस्त थे उस दरम्यान संवेदक ने हड़बड़ी से मात्र चार पांच दिन के भीतर ही विद्यालय भवन का दीवार को करीब दस फीट बना दिया।

पंचायत प्रतिनिधियों व अभिभावक ने विद्यालय भवन निर्माण का उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। अभिवभावकों ने कहा संवेदक द्वारा विद्यालय निर्माण में काला ईंट को हटाकर लाल ईंट नहीं लगाया जाता है तो इसके विरुद्ध वे सभी धरना प्रदर्शन करेंगे साथ ही उग्र आंदोलन पर उतारू हो जाएंगे। मौके पर महेन्द्र टुडू,संतोष गोराई, संजीव टुडू, लक्ष्मीकांत महतो, आदि मौजूद थे।

About Author