Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में प्रखण्ड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आज प्रखण्ड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ खरसावां के प्रमुख मनिंदर जामुदा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने किया। इस दौरान उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की विशेष कर फुटबॉल के क्षेत्र में खरसावां का स्वर्णिम इतिहास रहा है। यहां की टीम वर्ष 2016 में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी और अफगानिस्तान से 0-2 से पराजित होकर इनका सफर खत्म हुआ था।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस क्षेत्र की प्रतिभाएं जिले का नाम रोशन करेगी। समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख श्री मनिंदर जामुदा ने जिले की खेल प्रतिभाओं की सराहना की वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के इतिहास की जानकारी देते हुए सभी टीमों को जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज महतो, डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, बलराम महतो, शैलेश तिवारी, उमा कुमारी, रीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

About Author