Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर थाना रोड में लगने वाले जाम के खिलाफ चला अभियान, फुटपाथी दुकानदारों को दी गई सख्त चेतावनी

शुक्रवार को सरायकेला ट्रैफिक प्रभारी पूरे लय में नजर आए. जहां उन्होंने आदित्यपुर थाना रोड में लगने वाले जाम के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान उनके साथ अदित्यपुर के थानेदार भी मौजूद रहे. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने थाना रोड के किनारे दुकान लगानेवालों को सख्त चेतावनी देते हुए अपने- अपने दुकानों को सड़क से हटाने का निर्देश दिया।

ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आ चेतावनी दी जा रही है, यदि फिर भी गंभीरता नहीं दिखाएंगे तो आगे इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि इनकी वजह से थाना, रेलवे स्टेशन, अस्पताल और अन्य सरकारी कार्यालयों में आने- जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा. वैसे देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या पुलिस के इस कार्रवाई का असर फुटपाथी दुकानदारों पर होता है या यह मजह खानापूर्ति बनकर रह जाता है.

ज्ञात हो कि आदित्यपुर थाना रोड में हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है. यहां फुटपाथी दुकानदार बेतरतीब तरीके से अपनी दुकानें लगाते हैं और ग्रहक बीच सड़क पर अपने वाहन खड़ी कर खरीदारी करते हैं जिससे सड़क पर राहगीरों का चलना दुश्वार होता है. इस मौके पर बाजार मास्टर भी मौजूद रहा. ट्रैफिक प्रभारी ने उसे सख्त चेतावनी देते हुए फुटपाथी दुकानदारों को सलीके से दुकान लगवाने और सड़क पर वोलेंटियर नियुक्त करने की नसीहत दी।

About Author