CHANDIL : अवैध बालू पर खनन विभाग की है पैनी नजर, चाण्डिल की गौरी स्वर्णरेखा नदी घाट से जब्त की छह वाहन…

बिष्णु पद महापात्र📲 9471102055 (wa)
SERAIKELLA : सरायकेला-खरसवाँ जिला में अवैध खनन पर सख्ती से कार्रवाई किया जा रहा है। वहीं जिला की खनन विभाग ने पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बालू के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया।
जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सथ्पति की नेतृत्व में गत शनिवार को चांडिल सिओ, सर्किल इंस्पेक्टर तथा कपाली ओपी प्रभारी ने संयुक्त रूप से कपाली ओपी क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी की गौरी घाट पर औचक छापेमारी की। इस दौरान बालू लदे चार ट्रैक्टर और दो 407 वाहन जब्त किए गए। जहाँ टीम के आने की भनक लगते ही घाट से कुछ वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया।
इस संवंध में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सत्पथी ने बताया कि जब्त वाहनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी परिस्थिति में जिले में खनिज संसाधनों का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
