Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

CHANDIL : गुरु अर्जुन देव की शहादत दिवस पर राहगीरों में बांटे चाना और शीतल शर्बत…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)

SERAIKELLA : चाण्डिल अनुमंडल क्षेत्र के टाटा- रांची राष्ट्रीय राज मार्ग 33 पर कांदरबेड़ा में स्थित मंजीत होटल परिसर में गुरु अर्जुन देव के 419 वाँ शहादत दिवस के अवसर पर सोमबार को चाना और शीतल सर्बत आदि राहगीर और यात्रियों के बीच वितरण किया गया ।

इस पर होटल संचालक मंजीत सिंह ने बताया कि कि गुरु अर्जुन देव जी महाराज को मुगलों द्वारा प्रताड़ित किया गया और उन्हें शहीद कर दिया गया। इसी कारण गुरु अर्जुन देव जी महाराज की शहादत सिख धर्म के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है और यह सिखों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी है।

इस अवसर पर पर मंजीत सिंह , जसवीर सिंह, गुरदीप सिंह ,सुरदीप सिंह , गोल्डी सिंह  समेत काफी संख्या में जमशेदपुर से सिख समुदाय के लोग उपस्थित थे।

About Author