CHOWKA : आक्रोशित ग्रामीणों ने की तुलग्राम राशन डीलर का वहिष्कार, वार्ता विफल, तनाव बरकरार, वापस लौट गई पीडीएस वाहन…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
SERAIKELLA : चौका थाना क्षेत्र की चौका-कांड्रा मुख्य मार्ग में स्थित तुलग्राम गाँव मे वृहस्पतिवार को भी गाँव मे तनाव का माहौल देखा गया है। जहाँ गाँव की मुख्य सड़क पर गाँव के ही जन वितरण प्रणाली के राशन डीलर पीताम्बर महतो उर्फ पोस्तु द्वारा सड़क पर पेड़ की डाली और पत्थर डालकर वाहनों की आवागमन बंद करा दी गई है। बहुत ही मुश्किल से लोग वहाँ बाईक को पार कर रहें हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गत बुधवार को जहाँ जून जुलाई एवं अगस्त यानी तीन महीने की पीडीएस राशन आकर सड़क पर यातायात बंद को देखकर वाहन वापस लौट गए। मालूम हो कि गाँव मे उक्त मुख्य सड़क की निर्माण कार्य चल रही है वहीं सड़क के बीच में गाँव के उक्त डीलर द्वारा कुछ अपना रैयती जमीन का दाबा कर गत बुधबार को ही सड़क की निर्माण कार्य को बंद करा दिया।

जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने उन्हें काफी समझाने और मनाने की प्रयास किया लेकिन वह कुछ नहीं सुना एवं उसे अपनी जिद पर ही अड़े रहने की कारण ग्रामीणों आक्रोश में आ गए। तत्पश्चात गाँव के राशन डीलर के विरुद्ध ग्रामीण एकत्रित होकर निर्णय लिया कि अगर डीलर द्वारा जल्द सड़क निर्माण कार्य को बाधामुक्त नहीं करता तो गाँव की लगभग उनके 600 उपभोक्ताओं ने एक साथ डीलर का शीघ्र बहिष्कार का ऐलान कर दिया जाएगा।
इधर ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क पर पिछले करीब तीस वर्ष में दो बार ग्रेड वन का कार्य हुआ तथा उसी सड़क में ग्रामीणों का वर्षों से आवागमन हो रहा है, तब उक्त डीलर की ओर से न कोई शिकायत आया और न ही कोई आपत्ति नहीं जताई। लेकिन अब उनके मन मे क्या लालच भर आया कि गैर कानूनी ढंग से गाँव की सड़क पर आवाजाही बंद कराकर निर्माण कार्य को वाधित करने लगे।
एकत्रित ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय कार्रवाई उनपर अवश्य हो लेकिन जब तक सड़क निर्माण कार्य करने नहीं देंगे तब तक उक्त डीलर से कोई राशन नहीं लेने की निर्णय लिया। इधर इसकी सूचना पाकर वृहस्पतिवार को चाण्डिल सीआई एवं चौका पुलिस तुलग्राम गाँव मे पहुंचकर उक्त डीलर तथा नाराज ग्रामीणों को काफी समझाने की प्रयास किया लेकिन डीलर किसी के बात मानने से इनकार कर दिया।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने ग्रामीणों को संयमित रहने की बात कहकर अगला रविवार को चाण्डिल सीओ के उपस्थिति में पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों संग एक बैठक रखने की बात कही। मामला बहुत ही संवेदनशील प्रतीत हो रही है इसलिए स्थानीय प्रशासन को यथा शीघ्र इसपर ठोस पहल करना चाहिए ताकि सरकारी योजनाओं को पूरा कर ग्रामीणों की पूर्ववत आपसी मधुर संवंध बना रहे।
