Categories

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सी.एच.सी.गम्हरिया का उप विकास आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

सरायकेला-खरसावां, 05 सितंबर, 2026, शनिवार(भाग्य सागर):

उप विकास आयुक्त, सरायकेला-खरसावां रीना हांसदा द्वारा शनिवार को गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने महिला एवं पुरुष वार्ड, स्टोर रूम, ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस सेंटर के निर्माणाधीन कार्य, लैब सहित स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न कक्षों एवं सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. महिला वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई कराए जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में उन्होंने जानकारी ली.

उप विकास आयुक्त ने सभी मरीजों को निर्धारित चार्ट अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने, स्वच्छता, दवा एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

निर्माणाधीन डायलिसिस सेंटर के निर्माण कार्य का उन्होंने समीक्षा किया, लगभग 80 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है. शेष लंबित कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराने तथा आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए डायलिसिस सेंटर को यथाशीघ्र प्रारंभ कराने का उन्होंने निर्देश दिया.
ताकि क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध हो सके.

निर्धारित रोस्टर अनुसार सभी पदाधिकारी, चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी स्थल पर ससमय उपस्थित रहने, दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने, मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न करने का उन्होंने निर्देश दिया.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई मरम्मत एवं भवन जीर्णोद्धार से संबंधित सूची का भी उन्होंने अवलोकन किया. स्थल निरीक्षण कर कार्य प्रगति के वास्तविक स्थिति का उन्होंने आकलन करते हुए किया आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

इस अवसर पर प्रभारी डी.आर.सी.एच.ओ. डॉ. सुजीत मुर्मू एवं एम.ओ.आई.सी. गम्हरिया भी उपस्थित थे.

About Author

Leave a Reply