Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चौका : खूँटी हाट बाजार में अब हादसों का बाट जोह रहे है प्रशासन, पूरा पढ़ें….

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

Seraikella : जिले की कई साप्ताहिक हाट बाजार की शीर्ष सूची में जहाँ चौका थाना क्षेत्र की खूंटी हाट बाजार को भी मुख्य रूप से जाने जाते हैं।

सर्वविदित है कि यह खूंटी साप्ताहिक हाट बाजार में क्षेत्रीय किसानों द्वारा ताजा हरी शाक सब्जियां बेची जाती है इसीलिए दूर दराज से व्यापार और ख़रीददारी करने के लिए लोग यहाँ पहुंचते हैं ताकि इस हाट बाजार से उन्हें शाक सब्जियों के अलावा दैनिक उपयोगी वस्तुएँ उपलब्ध होती है ।

सप्ताह में दो दिन यानी सोमबार एवं शुक्रवार को यहाँ बाजार लगती है। यह हाट बाजार वर्षों से चली आ रही है, जहाँ हजारों की तादाद में लोगों का समागम होता है और ग्राम अनुशासन का पालन कर सभी शांतिपूर्ण ढंग से व्यापार एवं ख़रीददारी करते है।

लेकिन खेद का विषय है कि इतने तादाद में लोगों का समागम एवं स्थानीय किसान तथा छोटे व्यापारियों की रोजगार के लिए जहाँ यह हाट बाजार को ही महत्वपूर्ण विकल्प माना जाता है फिर भी विभाग या स्थानीय प्रशासन इसपर अनदेखा करते आ रहें हैं। कहा जाय तो सभी राम भरोसे में यहां व्यापार या ख़रीददारी करते हैं।

कारण यह हाट बाजार परिसर में वर्षों पहले निर्मित बाजार शेड अब ढहने की कगार पर है। जिसका न तो विभागीय देख रेख और न ही मरम्मत किया जा रहा है, जिस कारण अब तक लगभग बीस फीसदी शेड ढह चुका है, बाकी जर्जर हालत में है। कई शेड का पिलर तथा छज्जा इतना जर्जर हालत में है कि कभी भी एक भयंकर हादसा हो सकता है।

इसपर विभाग को आम जनता, गरीब किसान एवं छोटे व्यापारियों के हित मे समय के रहते ही उचित कदम उठाना चाहिए ताकि लोगों को इस हादसे से बचाया जा सके।

वहीं बताया जा रहा है की कई वर्ष पहले से हाट बाजार की नीलामी न होने के कारण विभाग इसपर ध्यान नहीं दे रहे है, और इसी कारण क्षेत्र की लगभग सभी हाट बाजार में निर्मित बाजार शेड जर्जर हालत में है।

भले ही बाजार शेड की मरम्मतीकरन या पुनः निर्माण के लिए विभाग अनदेखा करें, लेकिन सवाल स्थानीय किसान और खरीददार करनेवाले आम जनताओं के सुरक्षा की है, जिसपर गंभीरता लेते हुए यथा शीघ्र उचित कदम उठाना भी स्थानीय प्रशासन के ही जिम्मेदारी है।

About Author