Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने से शहरवासी परेशान

त्रिशानु राय ने उपायुक्त को पत्र लिखकर जनहित में उचित मार्गदर्शन देने का किया मांग

चाईबासा : अंचल कार्यालय सदर चाईबासा द्वारा चाईबासा शहरी क्षेत्र के निवासियों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है , जोकि शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है । मामलें पर संज्ञान लेते हुए शनिवार को प०सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य त्रिशानु राय ने उपायुक्त कुलदीप चौधरी को पत्र लिखकर जनहित में उचित मार्गदर्शन देने का मांग किया है।

त्रिशानु राय ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखण्ड, राँची द्वारा निर्गत पत्र के कण्डिका 6 (घ) में उल्लेखित भू-अभिलेख / रेकॉर्ड ऑफ राइट्स /भूमि निबंधन कागजात, जिस अभिलेख के आधार पर जाति का प्रायः निर्धारण किया जाता है, के नहीं होने की स्थिति / संशय की स्थिति में अथवा आवेदक भूमिहीन होने की स्थिति में स्थानीय जाँच विहित प्रक्रिया अपना कर जाति का निर्धारण किया जाना है। प्रासंगिक पत्र के कंडिका 13 में इससे संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश दी गई है। तद्नुसार नगर निकाय क्षेत्र के आवेदकों के मामलों में वार्ड सभा एवं कार्यपालक पदाधिकारी का जाँच प्रतिवेदन एवं स्पष्ट मन्तव्य अपेक्षित है।

नगर परिषद चाईबासा के प्रशासक द्वारा वर्तमान में वार्ड पार्षद-सह-अध्यक्ष वार्ड सभा का पद रिक्त होने के कारण वार्ड सभा द्वारा अभिलेख में अनुशंसा नहीं की जा रही है जबकि अनुशंसा करने के लिए वर्तमान में नगर परिषद चाईबासा के प्रशासक ही अधिकृत है । नगर परिषद , चाईबासा के प्रशासक तथा अंचल अधिकारी स्वतंत्र है कर्मी प्राधिकृत कर वार्ड सभा कराकर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए । अंचल कार्यालय सदर चाईबासा और नगर परिषद , चाईबासा के बीच समन्वय नहीं होने की स्थिति का दंश शहर वासियों को झेलना पड़ रहा है । जिस कारण अंचल कार्यालय सदर चाईबासा द्वारा जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। फलस्वरुप अंकित कार्य लंबित है और स्थानीय लोग काफी परेशान है।

About Author