Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

PG प्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे CM चंपई सोरेन

झारखंड: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन गुरुवार को धुर्वा स्थित शाहिद मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे।स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के तहत चार विषयों में चयनित अभ्यर्थियों और डिप्लोमा स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा से अबतक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे।

चार विषयों भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान और भूगोल विषय में चयनित लगभग 1,250 अभ्यर्थी शामिल हैं। साथ ही डिप्लोमा स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के तहत कनीय अभियंता, Pipeline Inspector, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर तथा खान निरीक्षक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

About Author