Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जम्मू कश्मीर में पोस्टेड सीआरपीएफ कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत ,दो अन्य घायल

सरायकेला : जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत कोलडीपी के पास सड़क दुर्घटना में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई है, जबकि उसके साथ स्कूटी पर सवार दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया है।

घटनाक्रम के अनुसार जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ कैम्प में ड्राइवर के रूप में पोस्टेड हरेंद्र कुंकल (38) छुट्टियों में अपने घर जमशेदपुर के मानगो स्थित घर कुटकू डूंगरी आया था, जहां बीती रात अपने स्कूटी पर दो दोस्त जीवन कुंकल (30) और मोरन सिंह पूर्ति (44) के साथ चाईबासा स्थित नीमड़ीह अपने ससुराल जा रहा था, तभी सरायकेला कोलडीपी पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज गति ट्रक से टक्कर हो गई ,जिसमें स्कूटी सवार सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया एवं पीछे बैठे दो युवक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए, तीनों घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां सीआरपीएफ में कार्यरत हरेंद्र कुंकल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक बुधवार रात तकरीबन 11 बजे अपने घर से स्कूटी पर दो अन्य दोस्तों के साथ ससुराल जाने निकला था इस बीच देर रात 2:30 बजे यह दुर्घटना हुई, ट्रक के साथ हुए इस भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूटी ट्रक के भीतर जा फसा था, इधर घटना की जानकारी होने के बाद मृत सीआरपीएफ कर्मी की पत्नी भी सदर अस्पताल पहुंची है जहां परिजनों का बुरा हाल है।

About Author