Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

विलंब से ट्रेन चलने से दैनिक मजदुर और छात्रों को हो रही समस्या, भाजपा नेताओं ने मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

चक्रधरपुर : विलंब से ट्रेनों के आवागमन के कारण आम जनता, दैनिक मजदुर, छात्र/छात्रा एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर जमशेदपुर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर समस्या को लेकर चक्रधरपुर के पुर्व विधायक शशिभूषण सामड, राज्य अल्पसंख्यक अयोग के पुर्व उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी, सरायकेला-खरसावां के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अमित केसरी ने सोमवार को चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो ने कहा की, हमारा यह क्षेत्र आर्थिक, चिकित्सा सेवा, शैक्षणिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र है। इन सभी से जुड़े आम जनता बेहतर सेवा एवं अपनी परिवार के भरण पोषण हेतु विभिन्न छोटे कल कारखानों में दैनिक मजदुरी करने हेतु गम्हारिया, आदित्यपुर एवं जमशेदपुर तथा आस-पास क्षेत्रों में जाते है।इस क्षेत्र के पीड़ित जन समुदाय द्वारा रेल प्रबंधक महोदय के नाम प्रेषित आवेदन भी साथ में संलग्न है के अनुसार निम्नांकित समस्याएँ जो वर्तमान में वायोमैट्रिक उपस्थिति के कारण ससमय नहीं पहुँच पाने के कारणआर्थिक शारीरिक, मानसिक प्रताड़‌ना झेल रहे है साथ ही पठन-पाठन एवं चिकित्सा सुविधाओं से वंचित हो रहे है पर अपने स्तर से जनहित में आवश्यक कार्यार्थ हेतु प्रेषित करते हुए यथाशीघ्र समस्याओं का निदान आपेक्षित है।

क्या है मांगे –

1. चक्रधरपुर-टाटा मेमू संख्या 08162, 08161 का निर्धारित समय में नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है ताकि दैनिक दिहाड़ी एवं मजदुर तथा छात्र/छात्रा ससमय अपने-अपने संस्थानों में उपस्थित हो सके।

2. NSCB JH. गोमो मेमू संख्या 18114 को चाण्डिल, काण्डा, मानिकुई जाने वाले मजदुर की समस्याओं को देखते हुए ससमय संचालित किया जाना जरूरी है।

3. बड़वील टाटा मेमू संख्या 08124, 08123 को निर्धारित समय सीमा में ही संचालित किया जाय ताकि दैनिक मजदुर एवं आमजन ससमय टाटा जाने और वापस घर लोटना सुनिश्चित हो सके।

4. टाटा-राउलकेला संख्या-08145, 08146 का भी निर्धारित समय में संचालन सुनिश्चित किया जाय ताकि बड़ाबाम्बो, चक्रधरपुर, राजखरसावाँ, महालीमुरूप, सिनी, गम्हारिया के छात्र-छात्रा टाटा एवं चक्रधरपुर आदि स्थानों में अपना तय समय में पहुँचकर कार्यो का निष्पादन कर सकें।

इस मौके पर जिला मंत्री सुरेश साव, विश्वजीत प्रधान, विषखंड प्रधान, धीरज साव, संदीप साव के साथ अन्य मौजुद थे।

About Author