Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पूजा करने जा रहे दंपती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

सरायकेला : नीमडीह थाना अंतर्गत पितकी के पास एक व्यक्ति ने शनि महाराज की पूजा करने जा रहे दंपती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई है. इसकी सूचना मिलते ही नीमडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए चांडिल स्थित अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. यहां दोनों का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया है. इधर, पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है.


जमीन विवाद पर किया हमला
इस संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी तंजील खान ने बताया कि तिल्ला गांव के मधुसुदन दास और बादल चंद्र दास के बीच पुराना जमीन का विवाद चल रहा है. दोनों के बीच जमीन के बदले मिले मुआवजा बंटवारा को लेकर विवाद है. आरोप है कि मधुसुदन दास के द्वारा जमीन के बदले मिले मुआवजा राशि का बंटवारा बादल दास के साथ नहीं किया जा रहा है. इस मामले पर मधुसुदन दास बार-बार टाल-मटोल कर रहे थे. इसी से गुस्साए बादल चंद्र दास ने शनिवार को मधुसुदन दास और उसकी पत्नी संजीता दास पर धारदार दाउली से हमला कर दिया. दोनों बाइक से शनि महाराज की पूजा करने जा रहे थे. हमले में दोनों के सिर पर गहरा जख्म हुआ है.

About Author