Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

“घन्टा बजाओ सरकार जगाओ” कार्यक्रम के तहत धरना सह पदयात्रा का हुआ आयोजन

चाईबासा: अगामी 17 अगस्त 2024 को घन्टा बजाओ सरकार जगाओ कार्यक्रम के तहत हेमंत सरकार से उसके पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान वादे के अनुरूप बेरोजगारों को रोजगार व बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय में धरना सह पद यात्रा कार्यक्रम के लिए पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत बडानंदा, डांगुवापोसी, उलीहातू, गारदीसाई, पार्वती चौक जुगीनंदा, भनगांव, सियालजोड़ा, देवगांव, खमनियां, पदमपुर, पोकाम, जैंतगढ में जनसंपर्क किया।

उन्होंने कहा 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन ने चुनाव जितने पर युवाओं से पांच लाख नौकरी देने का वादा किया था एवं रोजगार नहीं देने की सूरत में 5000- 7000 रुपये बेरोजगार भत्ता देने का वादा किया था। लोगों ने उनकी बातों पर भरोसा कर चुनाव में उनकी गठबंधन सरकार को जिताया एवं राज्य में उनकी सरकार बनी।

आज पांच साल पूरा होने को है, पर हेमंत सोरेन की झामुमो और कांग्रेस गठबंधन सरकार ने आज तक ना युवाओं को रोजगार दिया ना ही बेरोजगार भत्ता दिया। जनसंपर्क कार्यक्रम में साथ में मंडल अध्यक्ष राई भूमिज, धीरज सिंह, परमेश्वर महतो, पदम नायक, महेश केराई, भरत गोप, पप्पू बेहरा, सागर पान, दुम्बी तिरिया, जयराम बोबोंगा, कृष्णा सिरका, प्रभात प्रधान, दुष्यंत खिलार, घनश्याम बोबोंगा, बसंत गोप, नीलाम्बर गोप एवं काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।

About Author