Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कराटे फेडरेशन कप 2023 में कांस्य पदक विजेता जमशेदपुर की शोभा पाठक को दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

ऑल इंडिया कराटे डू फेडरेशन के तत्वावधान में पिछले दिनों सूबे की राजधानी रांची के खेलगांव स्टेडियम में संपन्न फेडरेशन कप 2023 की कांस्य पदक विजेता को भाजपा नेता दिनेश कुमार ने सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया. सीनियर लेवल ओपन टूर्नामेंट के 18+ आयु वर्ग में जमशेदपुर के मानगो अंतर्गत तुरियाबेड़ा निवासी शोभा कुमारी पाठक ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था. उनके कोच राजेश कुमार मोहंती हैं.

मंगलवार को कराटे खिलाड़ी शोभा पाठक ने दिनेश कुमार से उनके टुइलाडुंगरी गाढ़ाबासा स्थित आवासीय कार्यालय में सौजन्य भेंट किया. इस दौरान भाजपा नेता ने उनका अभिनंदन किया और पुष्पगुच्छ, शॉल, भगवत गीता और धरती आबा बिरसा मुंडा की चित्र भेंटकर सम्मानित किया. भाजपा नेता ने शोभा पाठक की उपलब्धि को जमशेदपुर के लिए गर्व का विषय बताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया.

उन्होंने आश्वस्त किया कि खिलाडियों को समुचित खेल माहौल और माध्यम मुहैया कराने की दिशा में वे अपने स्तर से आवश्यक पहल करते रहेंगे

About Author