Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पूजित अक्षत वितरण अभियान में दिनेश कुमार ने दी सेवा, पतंजलि योग महिला समिति सहित 250 से अधिक घरों में किया अक्षत वितरण

अयोध्या के पूजित और पवित्र अक्षत वितरण कार्यक्रम में गुरुवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सेवा दिया. इस क्रम में न्यू सितरामडेरा में 250 से अधिक घरों में अक्षत वितरण किया गया और 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का आवाहन किया. इससे पूर्व पतंजलि योग महिला समिति के कार्यालय में भी अक्षत वितरण हुआ. महिला कार्यकर्ताओं ने आरती, तिलक और फूल वर्षा कर अक्षत वितरण करने पहुचें सेवादारों का अभिनंदन किया. मौके पर विशेष रूप से दिनेश कुमार, मालती सिंह, प्रीतिसिंह, पुष्पा रॉय, रूपा जुनेजा, रेखा सिंह, मिता भट्टाचार्य, शिला दास, माया दत्ता, प्रेमलता प्रसाद, राखी सावंत, सपना कारवां, अर्चना, अतुल प्रसाद, सुधीर तिवारी, अविनाश, दलबीर सिंह सहित अन्य शामिल थें.

About Author