Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

यातायात नियमों का अनुपालन करें जिलेवासी, सड़क दुर्घटनाओं से रहेंगे सुरक्षित… जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जिला में 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे । इस क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गागारई समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। पूरे माह भर संचालित जागरूकता अभियान के दौरान स्कूली बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधी क्विज प्रतियोगिता, बस चालक- कंडक्टर की स्वास्थ्य जांच, ओवर लोडिंग के खिलाफ जांच अभियान, दो पहिया-चार पहिया वाहनों की जांच साथ ही पंपलेट, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनमानस के बीच जन जागरूकता लाया जा रहा । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि सड़कों पर चलने वाले वाहन चालक एवं आम राहगीरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने पर विशेष फोकस किया जा रहा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के तहत जनमानस को दुर्घटनाओं से बचाना है। उन्होंने 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों को दो पहिया एवं चार पहिया वाहन न चलाने की अपील की। कहा कि कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाएं। वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं। हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग जरूर करें।

About Author