Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादी, प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई का मिला आश्वासन

मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने जिला के सुदूरवर्ती क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगों की समस्याएं सुनी तथा जांचोपरांत समाधान का आवश्वासन दिया।

इस दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पपादान किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से भूमि सम्बन्धित मामले, आपसी बटवारा, विस्थापित क्षेत्र में ग्राम प्रधान को सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का लाभ प्रदान करने, ग्राम प्रधानों के साथ प्रखंड स्तर पर प्रत्येक माह बैठक कराने, चांडील डैम निर्माण हेतू अधिग्रहित भूमि के लंबित मुआवजा भुगतान कराने, धन अधिप्राप्ति के लंबित मुआवजा भुगतान कराने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, हटाने समेत विभिन्न मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।

About Author