Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

डॉ शशिलता ने संस्कार भारती,चाईबासा के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

संस्कार भारती,चाईबासा इकाई का पुनर्गठन प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुशील अंकन की अध्यक्षता में दिनांक 21.4.2024 को चाईबासा के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के माधव सभागार में किया गया।सर्वसम्मति से प्रो डॉ शशिलता को अध्यक्ष पद दिया गया।प्रो डॉ शशिलता सन 2006 से लगातार अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।किंतु संस्था पुनर्गठन से सात दिनों के अंदर ही इन्होंने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। कारण बताते हुए शशिलता ने कहा कि मुझे प्रांतीय पदाधिकारियों की नीति समझ में नहीं आई।इन्होंने संस्था में दरार पैदा की,जिस कारण सभी पुराने कार्यकर्ता संस्था का बहिष्कार कर बैठे। प्रो डॉ शशिलता ने कहा कि मेरा उद्देश्य संस्था का गठन करना था,संस्था का विभाजन मैं नहीं चाहती थी।अनीति को बर्दास्त नहीं कर पाने के कारण मैंने इस्तीफा दिया। प्रांतीय समिति ने इस इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

About Author