Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

निर्वाचन आयोग 14 या 15 मार्च को लोकसभा चुनाव का कर सकता है ऐलान! 7 चरणों में हो सकता है मतदान

लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि निर्वाचन आयोग 14 या 15 मार्च को चुनाव की तिथियों का ऐलान कर सकता है। चुनाव आयोग का राज्यों का दौरा करने के बाद वहां की चुनाव कराये जाने सम्बंधी स्थितियों का जायजा लिया जा चुका है। चुनाव आयोग ने हर राज्य में जाकर वहां के लिए चुनाव की गाइडलाइन भी बता दी है। कुछ दिनों पहले चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की थी।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस समय व्यस्त कार्यक्रम जारी है। मंगलवार को प्रधानमंत्री तेलंगाना और ओडिशा के दौरे पर है। प्रधानमंत्री 13 मार्च तक अपने सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। चुनाव आयोग उसके बाद कभी भी देश में मतदान की तिथियों की घोषणा कर सकता है। सूत्रों से जो खबरें आ रही हैं, उसके अनुसार निर्वाचन आयोग 7 चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी करेगा। बता दें कि मतदान की तिथियों की घोषणा के साथ पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी।

About Author