Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ईचागढ़ के कुकड़ू साप्ताहिक हाट मैदान में रांची लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में इंडिया गठबंधन की चुनावी जनसभा का आयोजन

रांची लोकसभा के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ू साप्ताहिक हाट मैदान में रांची लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में इंडिया गठबंधन का चुनावी जनसभा का आयोजन हुआ… इस चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी पहुंचने वाले थे, लेकिन निजी कारणों से मुख्यमंत्री जनसभा में नहीं पहुंचे…. इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री का करकेड वापस चला गया।

वही इस चुनावी जनसभा में झारखंड के स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और ईचागढ विधायक की सविता महतो शामिल हुई… इस दौरान केंद्र के मोदी सरकार को सभी ने जमकर कोसा और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने और रांची लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को चुनाव में जिताने का अपील किया… इस दौरान भाजपा सरकार पर वादा खिलाफ़ी का आरोप लगाया… इस चुनावी सभा में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्त्ता समेत काफ़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

About Author