Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां में ईद मिलन समारोह में दिखी सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल, ईद उल फितर खुशियां बांटने का त्योहार – गागराई

खरसावां के कदमडीहा ईदगाह मैदान में सामुहिक रूप से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ईद मिलन समारोह में सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल दिखाई दी। वही अतिथियों का स्वागत मीठी सेवई से किया गया। साथ ही गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को जीवंत रखने पर जोर दिया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।

इस मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि इस्लामी नजरिए से ईद उल फितर खुशियां बांटने का त्योहार है। इसमें सभी धर्म के सम्मान और एकता के संदेश दिए जाते हैं। उन्होने कहा कि ईद मिलन का आयोजन आपसी सौहार्द और भाईचारा की अनूठी मिसाल पेश करता है। समारोह का मकसद है समाज के सभी तबके व समुदाय को आपस में जोड़ना। ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। हिंदू-मुसलमान एक गुलदस्ते की तरह हैं। हमारे बीच सदियों पुराना आपसी सौहार्द की मिठास बरकरार रहनी चाहिए। देश की सांस्कृतिक धरोहर कौमी एकता को मजबूती प्रदान करने तथा सर्व धर्म सद्भाव का पैगाम मुल्क के लोगों को दिया गया।

श्री गागराई ने कहा कि ईद मिलन के मौके पर सभी धर्म के लोग पहुंचे। ईश्वर को मानने के तरीके बेशक अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन भगवान और अल्लाह एक है। इसलिए धर्म के नाम समाज के बांटने को कतई जायज नहीं कहा जा सकता। ईद मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, हाजी अब्दुल गनी, अकबर जिया, मो0 अताउल्लाह, मो0 वसशी, मुजाहिद ईराकी, धनु मुखी, अजय सामड, मो0 सबीर, मो0 सनवर, मो0 अखील, मो महमुद, राजु मुश्ताक आदि शामिल थे।

About Author