Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

बजट पर एक्सपर्ट की राय:सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ, सरकार ने आर्ट और क्राफ्ट को प्रमोट किया है, जिससे रोजगार का सृजन होगा, बचत की प्रवृत्ति बढ़ेगी

झारखंड के लोगों के लिए यह खुशी का बजट है। इसमें सभी वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ है। किसान, युवा व महिलाओं के साथ व्यापारियों व टैक्स पेयर्स के लिए यह काफी खास बजट है। सरकार ने आर्ट और क्राफ्ट को प्रमोट किया है। इससे रोजगार का सृजन होगा।

झारखंड में आर्ट और क्राफ्ट के क्षेत्र में बड़ी जनसंख्या लगी हुई है। सभी जिलों के प्रमुख उत्पादों के लिए मार्केट भी उपलब्ध होगा। बजट में पीएम आवास के लिए फंड बढ़ाया गया है। इससे अब राज्य के जिन लोगों को पीएम आवास नहीं मिल पाया है, उन्हें भी मिल जाएगा।

इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे। कोरोना काल में में राज्य के एमएसएएई को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बजट में इनके लिए प्रावधान किए जाने से राहत उन्हें राहत मिली है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम से बुजुर्ग काफी खुश हैं। वे अब ज्यादा पैसे जमा कर सकेंगे। महिला सेविंग स्कीम से बैंक बचत के लिए प्रोत्साहित होंगीं। ये महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। किसानों के लिए भारी-भरकम फंड का प्रावधान किया गया है। वन पैन स्कीम से बिजनेस में लाभ मिलेगा।

About Author