Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के बालाजी कृष्णा इंजीटेक कंपनी में लगी आग, 7 मजदूर घायल

सरायकेला : जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत सुधा डेयरी मोड़ के पास स्थित एक कंपनी में बुधवार दोपहर बाद अचानक आगजनी की घटना घटित हुई, इस भीषण आगजनी की घटना में कंपनी में लगे कई मिशनरी जल गए ,जबकि आग लगने से कंपनी में काम कर रहा है तकरीबन 6से 7 मजदूर भी आग की चपेट में आकर जल गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुधा डेयरी मोड फेज 6 स्थित बालाजी कृष्णा इंजीटेक में बुधवार को अचानक आग लग गई, कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले लिया, जिससे कंपनी में अफरा -तफरी मच गई ,कार्यरत कई मजदूर भाग खड़े हुए. जबकि कुछ मजदूर आग की चपेट में आकर झुलस गए, इधर आग लगने की जानकारी आदित्यपुर स्थित झारखंड अग्निशमन कार्यालय में दी गई, मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

हालांकि कंपनी प्रबंधन द्वारा आगजनी के कारणों को स्पष्ट नहीं किया गया है ,लेकिन बताया जाता है कि कंपनी में लगे हीटिंग मशीन में स्पार्क होने की वजह से ऑयल चैंबर में आग लग गया, जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ।इधर खबर लिखे जाने तक आगजनी में घायल हुए मजदूरों की पहचान नहीं हो सकी है।

About Author