Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

धोखाधड़ी मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर नोएडा से गिरफ्तार

Ranchi: धोखाधड़ी मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नोएडा से धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को गुरुवार गिरफ्तार कर लिया. आपको बता दें कि धोनी ने दिवाकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. भारतीय दंड संहिता धारा 406, 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत मिहिर दिवाकर पर कार्रवाई की गई है. 15 करोड़ की धोखाधड़ी को लेकर एमएस धोनी ने मिहिर दिवाकर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था. मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास की कंपनी अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के खिलाफ धोनी ने रांची कोर्ट में केस दर्ज कराया है.

About Author