Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम कमिशनिंग कार्य का किया निरीक्षण, आयोग के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए कमिशनिंग किए जाने के दिए निर्देश

# POLL DAY 25 MAY 2024

09- जमशेदपुर लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री किल्लु शिव कुमार नायडु एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंचकर ईवीएम एवं वीवीपैट के कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गोपनीयता बनाए रखते हुए कमीशनिंग का कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। को-ऑपरेटिव कॉलेज में 47-जुगसलाई, 48 जमशेदपुर पूर्वी व 49 जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आगामी 25 मई को मतदान के लिए उपयोग होने वाली मशीनों के विधानसभावार कमीशनिंग के साथ ही सीलिंग का कार्य किया जा रहा है।

कमीशनिंग कार्य के लिए प्रशिक्षित अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी से निगरानी का भी जायजा लिया तथा 24×7 सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। इसके पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एलबीएसएम कॉलेज में ईवीएम कमिशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। एलबीएसएम में 44 बहरागोड़ा, 45 घाटशिला, 46 पोटका विधानसभा में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम का कमिशनिंग कार्य किया जा रहा।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रांग रूम हेतु चिन्हित परिसर के आसपास अनाधिकृत प्रवेश वर्जित रखे जाने, कमिशनिंग हॉल में पदाधिकारी, कर्मी या अन्य सभी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन लेकर अंदर नहीं लाये जाने तथा चुनाव आयोग के गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन किये जाने हेतु निर्देशित किया।

About Author