Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खूंटपानी में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 15 लाभुकों में बंटा बकरी और बकरा

पश्चिमी सिंहभूम : प्रखंड कार्यालय खूंटपानी में गुरुवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 15 लाभुकों के बीच बकरी का वितरण किया गया.प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया,जिला परिषद सदस्य यमुना तियू व बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा ने लाभुकों के बीच बकरी का वितरण किया.15 लाभुकों में लगभग 75 बकरी बांटा गया.जिसमें चार बकरी व एक बकरा दिया गया.

इस दौरान प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है.इस योजना से किसान आत्मनिर्भर हो सकते हैं.साथ ही आय का स्रोत में बढ़ेगा.आप लोग बेहतर ढंग से बकरी पालन करें और आत्मनिर्भर बनें.वही जिला परिषद सदस्य यमुना तियू ने कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चल रही है.इसके तहत किसानों की आय वृद्धि के लिए सरकार द्वारा उन्नत नस्ल की बकरियों का वितरण किया जा रहा है.मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह, समाजसेवी बिरसा तियू आदि मौजूद थे.

About Author