Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में रोजगार के लिए स्वर्णिम अवसर, टेक महिन्द्रा का कैम्पस सलेक्शन 27 को

यूनिवर्सिटी की छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर है कि टेक महिन्द्रा द्वारा कैम्पस सलेक्शन किया जाएगा । टेक महिन्द्रा कम्पनी के कैम्पस हायरिंग हेड प्रत्युष राहुल जी का कहना है कि टेक महिन्द्रा कम्पनी की ओर से झारखण्ड में 15,000 पदों का सृजन किया जा रहा है। राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा ।

27 अगस्त को जमदेशपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में रोजगार मेले का आयोजन करने की योजना है। वर्ष 2022, 2023 एवं 2024 पास आऊट यूजी और पीजी के छात्र – छात्राएँ इस कैम्पस ड्राइव में सम्मिलित हो सकते हैं जो चयनित होंगे उन्हें बिजनेस प्रोसेस एसोसिएट के तौर पर बैकिंग कार्य, इ -कार्मस संबंधित अनेकों कम्पनियों में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।

कोल्हान के अन्य महाविद्यालय की छात्र – छात्राएँ भी इस रोजगार मेले में आमंत्रित है । इस से संबंधित लिंक जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी के वेब साइट में भी उपलब्ध है। नीचे दिए गए लिंक पर जाकर इच्छुक छात्र छात्राएँ आवेदन कर सकते हैं।https://forms.gle/pXNdHGnnr9VZfjxy9

About Author