Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अगले 4 दिन हिट वेव चलने की संभावना, भीषण गर्मी में लू से बचाव के लिए सतर्क रहें, बरतें विशेष सावधानी…

मौसम विभाग द्वारा अगले 4 दिनों तक राज्य में कई जगहों पर भीषण हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। इसी के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा जिलेवासियों से अपने स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

उन्होने जिलावासियों से आह्वान किया कि गर्मी के मौसम में छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर लू से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिन में घर से बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा रखें। गर्मी के मौसम के चलते सूती कपड़ों का प्रयोग करें। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच शारीरिक परिश्रम से बचें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। बच्चों को धूप से बचाएं, घर पर उपचार के दौरान यदि सुधार नही होता है तो संबंधित प्रभावित व्यक्ति को तुरंत अस्पताल लेकर जाएं। वाहनों के टैंक को पूरा न भरवाएं।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि दिनचर्या के दौरान कुछ सावधानियां रखने से लू के प्रकोप से बचा जा सकता है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस पाउडर और अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। गर्मी के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है जैसे पानी की कमी, उल्टी, तेज बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर, हृदयघात, मस्तिष्क घात, और कार्डियोवैस्कुलर समस्याएं। लिक्विड डाइट का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें और जितना ज्यादा हो सके उतना लिक्विड डायट का प्रयोग करें जैसे नींबू पानी, गन्ने का रस, शिकंजी, नारियल पानी आदि। ध्यान दें कि शरीर में पानी की कमी ना हो। मसालेदार भोजन से बचें, गर्मी में लू, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए घर का बना फ्रेश खाना खाएं।

About Author