Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

हो समाज के बुद्धिजीवियों ने शिक्षण संस्थान स्थापित करने का लिया निर्णय

*हो समाज के बुद्धिजीवियों ने शिक्षण संस्थान स्थापित करने का लिया निर्णय*
चाईबासा :-रविवार को तमाड़बांध स्थित सिंगराय बोदरा के आवास परिसर में कोल्हान एडुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक चंद्रमोहन बिरुवा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आदिवासी समुदाय को शैक्षणिक पिछड़ेपन से दूर करने के उद्देश्य से एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी ने बारी बारी से महत्वपूर्ण सुझाव दिया। बैठक में सरायकेला डीडीसी, प्रवीण कुमार गागराई, सीआरपीएफ कमांडेंट आनंद जेराई,सचिन्द्र बिरुवा, सचिव, लोकायुक्त, बीडीओ साधुचरण देवगम, रजिस्ट्रार नरेन्द्र कुदादा,कृषि विश्वविद्यालय,रांची , पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम, सिंगराय बोदरा,पांडु गागराई,योगेन्द्र मुंडरी,डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ,संजय बोयपाई,अनंत कुमार हेम्ब्रम,कन्हाई बिरुवा, सुखदेव बारी,परमेश्वर पुरती,विजय सिंह बोदरा, साधुचरण कोड़ाह ,सोंगा तियू,आदि‌ उपस्थित थे। जबकि बैठक में आनलाइन में दुम्बी दिग्गी,बुधलाल कोड़ाह, वासुदेव लागुरी,फारसीराम बोदरा, बीडीओ डांगुर कोड़ाह,मिचराय पाड़ेया,किशन चातर,त्रिवेणी बिरुवा,विपिन चन्द्र बोयपाई, दीनबंधु बारी, रायमुल तोपनो,बासुदेव कोड़ाह, जयप्रकाश बोदरा आदि शामिल थे।
बैठक का संचालन शिक्षकद्वय सालेन पाट पिंगुवा,और विमल किशोर बोयपाई ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक कृष्णा देवगम ने किया।

About Author